सुपौल, सितम्बर 8 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड में अवैध रूप से संचालित आधार सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई की। वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने दोपहर करीब दो बजे सिमराही बाजार और राघोपुर में दो आधार सेंटरों पर छापेमारी की।

कार्रवाई के विवरण जांच के दौरान संचालन से जुड़े वैध कागजात नहीं मिलने और अनियमितता पाए जाने पर तीन संचालकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों में शिवेश कुमार दास, सुमन कुमार और नंदकिशोर कुमार शामिल हैं। सुमन कुमार का सेंटर सीएससी सेंटर करजाइन रोड और नंदकिशोर कुमार का सेंटर राघोपुर में बताया गया है।

आगे की कार्रवाई प्रशासनिक टीम ने सेंटरों पर पहुंचकर आधार से जुड़े कार्यों के संचालन और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि...