Supaul News: सुपौल : अलाव से लगी आग, चार झोपड़ी जलकर राख
सुपौल, अक्टूबर 15 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की लालगंज पंचायत के टेंगराहा गांव स्थित वार्ड दो में हुई अगलगी की घटना में चार अलग-अलग परिवारों के चार घर जलकर राख हो गए। घटना में सुरेंद्र मेहता, वीणा देवी, फुल कुमारी देवी और बेचनी देवी के घर में अचानक आग लग गई। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा अलाव से आग लगने का कारण बताया जा रहा है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि अगलगी में अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित घर में बंधे मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए। जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक सारा समान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अलाव से लगी आग, चार झोपड़ी जलकर राख पीड़ित परिवारों ने घटना की सूचना अंचल कार्यालय व भपटियाही पुलिस को भी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.