सुपौल, जुलाई 10 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि भपटियाही थाना केस संख्या 151/ 25 के नामजद अभियुक्त मधेपुरा जिला के मधेपुरा थाना क्षेत्र के साहूगढ़ वार्ड 9 निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। वही भपटियाही थाना क्षेत्र के मुरली पंचायत के भपटियाही थाना केस संख्या 147/26 के नामजद अभियुक्त सूर्या उर्फ संतोष कुमार को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह भी फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दो अलग-अलग मामलों में नामजद गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...