Supaul News: सुपौल : अर्धनारीश्वर मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश शोभायात्रा
सुपौल, अगस्त 16 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। मुख्यालय स्थित एक निजी होटल परिसर में नवनिर्मित अर्धनारीश्वर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शहनाई एवं बैंडबाजे के साथ धूमधाम से निकली कलश शोभायात्रा में 1001 महिलाओं ने हिस्सा लिया। लाल-पीले वस्त्रों में सुसज्जित महिलाएं श्रद्धापूर्वक सिर पर कलश लेकर कतारबद्ध चल रही थीं। पूर्णिया से पहुंचे प्रमुख आचार्य पंडित दयानाथ मिश्र के सानिध्य में निकली शोभायात्रा।
कलश शोभायात्रा का महत्व स्थानीय गणमान्य, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजनों के साथ सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने हाथों में पताका लहराते हुए शोभायात्रा में भाग लिया। मुख्य सड़क पर निकली कलश शोभायात्रा के दौरान भोलेनाथ के उद्घोष के साथ जय श्रीराम एवं जय हनुमान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.