Supaul News: सुपौल : अरविंद और जयप्रकाश लगातार दूसरी बार बने पैक्स अध्यक्ष
सुपौल, अक्टूबर 2 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के कोरियापट्टी पश्चिम और नगर परिषद उत्तर पैक्स के अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्षों ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। कोरियापट्टी पश्चिम पैक्स से जयप्रकाश यादव और नगर परिषद उत्तर पैक्स से अरविंद कुमार अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
मतगणना प्रक्रियाप्रखंड परिसर स्थित स्वच्छता कार्यालय में बुधवार की संध्या करीब 7:45 बजे शुरू हुई मतगणना गुरुवार की शाम करीब पांच बजे तक चली। कोरियापट्टी पश्चिम पैक्स के मतगणना के बाद धनजेश कुमार को 416, बलिहारी यादव को 742 और निवर्तमान अध्यक्ष जयप्रकाश यादव को 817 मत मिले। जयप्रकाश यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बलिहारी यादव को 75 मतों से पराजित कर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। यहां कुल 103 मतों को अवैध घोषित किया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.