Supaul News: सुपौल : अब बिजली विभाग के अधिकारी ही ले सकेंगे शटडाउन
सुपौल, अगस्त 9 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ रही बिजली ट्रिपिंग और आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग ने शटडाउन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब बिजली लाइन को बंद करने का अधिकार केवल निर्धारित स्तर के अधिकारियों के पास होगा। किसी भी परिस्थिति में मानवबल यानी लाइनमैन या अन्य कर्मी खुद शटडाउन नहीं ले सकेंगे।
बिजली लाइन पर जिम्मेदारी विभाग ने 33 केवी, 11 केवी और एचटी लाइन के लिए अलग-अलग अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही जले ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के भीतर बदलने और फ्यूज कॉल रजिस्टर का कनीय अभियंता से सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है। विभाग के इस फैसले का उद्देश्य बिजली आपूर्ति में अनावश्यक व्यवधान रोकने के साथ शटडाउन की प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और जवाबदेह बनाना है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.