सुपौल, अगस्त 7 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुरुवार को भपटियाही बाजार से एक नाबालिग के अपहरण मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं दूसरे नामजद अभियुक्त को एक सप्ताह पहले ही जेल भेजा गया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि भपटियाही थाना क्षेत्र के भपटियाही बाजार के नाबालिग के पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण कर ले जाने को लेकर भपटियाही थाना में आवेदन देकर 28 जुलाई को तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। जिसमें सदर थाना क्षेत्र के बलुवा पुनर्वास वार्ड 2 निवासी मो सरफराज और किशनपुर थाना क्षेत्र के करेहिया गांव के मो एजाज व अन्य के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 223/26 दर्ज कराया था। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम मो सरफराज को एक सप्ताह पहले ही गिरफ...