Supaul News: सुपौल : अपर समाहर्ता ने सामुदायिक किचन का किया निरीक्षण
सुपौल, सितम्बर 27 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। रविवार को अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन ने किशनपुर अंचल के आसनपुर कूपहा में संचालित सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 200 बाढ़ प्रभावित लोग सामुदायिक किचन में भोजन करते मिले, जिनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी। सामुदायिक किचन में प्रभावित लोगों के लिए दाल, चावल एवं सोयाबीन-आलू की सब्जी तैयार की गई थी। सभी लोगों को स्टील की प्लेट में भोजन परोसा जा रहा था। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। अपर समाहर्ता ने अंचल अधिकारी को सामुदायिक किचन परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सांसद ने लिया जायजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.