सुपौल, सितम्बर 21 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अनूपलाल यादव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई के तत्वावधान में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार की अध्यक्षता में महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी के बाद नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 स्थित दलित बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। यह भी पढ़ें- शांति दिवस पर भाषण प्रतियोगिताकार्यक्रम का महत्व प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने कहा कि शांति के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। प्रो. देवनारायण यादव और प्रो. प्रदीप प्रकाश ने भी इसके महत्व पर प्रकाश डाला। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव ने कहा कि रंगभेद, जाति, संप्रदाय व धर्म जैसे मतभेदों का समाधान शांति और संवाद से ही संभव है...