Supaul News: सुपौल : अनाज लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक और मजदूर बचे
सुपौल, अक्टूबर 12 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। थाना के सामने एनएच-106 पर सोमवार को एफसीआई गोदाम से चावल-गेहूं लेकर होम डिलीवरी के लिए जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई।हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये का बेयरिंग टूटने के कारण हुआ। घटना में चालक और उस पर सवार मजदूर बाल-बाल बच गए।मिली जानकारी के अनुसार पिपरा स्थित एफसीआई गोदाम से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चावल और गेहूं लादकर होम डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पिपरा थाना के ठीक सामने एनएच-106 पर अचानक पहिये का बेयरिंग टूट गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना के बाद ट्रॉली पर लदे चावल और गेहूं को उतारकर वाहन को सीधा किया गया। इसके बाद दूसरे ट्रैक्टर की व्यवस्था कर उस पर अनाज लादकर निर्धारित स्थानों पर होम डिलीवरी के लिए भेजा गया। हादसे के कारण अनाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.