Supaul News: सुपौल : अनंत पूजा में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
सुपौल, सितम्बर 30 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के वार्ड 6 में अनंत पूजा के अवसर पर कथित हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मेला कमेटी सहित 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि अनंत पूजा के अवसर पर आयोजित मेले के लिए आयोजकों द्वारा लाइसेंस नहीं लिया गया था। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान कथित रूप से हर्ष फायरिंग की गई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हर्ष फायरिंग से संबंधित वीडियो फेसबुक पर दो अलग-अलग आईडी से प्रसारित किया जा रहा था। इनमें एक आईडी किशनपुर थाना क्षेत्र के थरिया गांव निवासी मणिभूषण यादव के ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.