सुपौल, सितम्बर 26 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। यह भी पढ़ें- Purnia News: मंदिरों और घरों में हुए पूजा-अनुष्ठान, श्रद्धालुओं ने बांधे चौदह गांठ वाले अनंत धागेमंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ डहरिया पंचायत के चकला गांव, मुख्यालय पंचायत स्थित अनंत चौक मंदिर, चुन्नी पंचायत के अनंत चौक, स्थानीय बाजार स्थित महादेव मंदिर सहित क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Hajipur News: चौदह गांठ वाले अनंत...