Supaul News: सुपौल : अज्ञात वाहन से कुचलकर साइकिलसवार की मौत, विरोध में एनएच जाम
सुपौल, अक्टूबर 7 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। एनएच 106 पर कटीन चौक के पास मंगलवार देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर पंचायत पिपरा के हरिहरपट्टी निवासी 52 वर्षीय ब्रह्मदेव राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ब्रह्मदेव राम देर रात साइकिल से अपने घर से कटीन चौक की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
परिजनों का कोहराम घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित सैकड़ों स्थानीय लोगों ने एनएच 106 को कटीन चौक के पास बुधवार सुबह आठ बजे से लेकर नौ बजे तक जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने तथा दोषी वाहन की पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.