Supaul News: सुपौल : अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सुपौल, सितम्बर 27 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के किशनपुर दक्षिण पंचायत स्थित चौहाटा गांव में रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रही 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड 7 निवासी राजेश साह की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि गीता देवी रविवार सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी।
घटना का विवरण टहलने के बाद वह घर लौट रही थी। इसी दौरान घर से करीब 200 मीटर दूर एनएच 327ए पर किशनपुर बाजार से सुपौल की ओर जा रहे एक बोलेरो ने पीछे से उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.