Supaul News: सुपौल : अगलगी में दो भाइयों की संपत्ति जलकर राख
सुपौल, सितम्बर 21 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सुरजापुर वार्ड 6 में सोमवार की दोपहर 12 बजे अचानक लगी आग में दो भाइयों का घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर में रखा अधिकांश सामान बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिल सका। पीड़ित मो नसीम एवं उनके भाई मो कादिर के अनुसार अगलगी में कपड़े, गेहूं, चावल, चौकी, बिस्तर, बर्तन, घरेलू उपयोग के सामान और जरूरत के लिए रखा पांच हजार नगद सहित अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई है। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के बाद दमकल को सूचना दी गई, लेकिन वाहन समय पर मौके पर नहीं पहुंच सका। जिसके बाद स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.