सुपौल, जुलाई 17 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के बरुआरी पंचायत स्थित गंगापट्टी गांव वार्ड 14 में देर रात अचानक तीन घरों में आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गंगापट्टी वार्ड 14 में स्थानीय निवासी मो ऐनुल हक साह , मो मुस्तफा साह एवं नजमुन खातून के घर में गुरुवार की देर रात अचानक से आग लग गई। आग लगने के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है। घटना में घर में रखा कपड़ा, अनाज, पांच सिलाई मशीनें, फर्नीचर, बर्तन, नगद रूपये, सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं घर में बंधी पांच बकरियां भी झुलस गई। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल एवं स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर शुक्रवार को मौके पर जिला पर...