सुपौल, अक्टूबर 12 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। भीमनगर थाना क्षेत्र के कटैया वार्ड संख्या पांच में सोमवार की दोपहर मो. मझाक के घर में अचानक आग लगने से घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से घर में खड़ी एक मोटरसाइकिल भी जल गई। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही भीमनगर थाना के एसआई पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, अग्निशमन विभाग, वीरपुर को सूचना दिए जाने के बाद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक घर और उसमें रखे सामान को काफी नुकसान पहुंच चुका था। आग की घटन...