सुपौल, अक्टूबर 27 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की किशनपुर उत्तर पंचायत के वार्ड एक स्थित पीरगंज गांव में सोमवार को अचानक आग लगने से एक घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। अगलगी में घर में रखा ई-रिक्शा भी पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार मो कलीम के पुत्र मो करीम के घर में सोमवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर और उसमें रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान घर में रखा ई-रिक्शा भी धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ई-रिक्शा पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चु...