Supaul News: सीबीआई डीएसपी नागेंद्र को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक, छातापुर में खुशी
सुपौल, नवम्बर 5 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड की घीवहा पंचायत स्थित जोड़ीपीपर निवासी एवं सीबीआई के डीएसपी नागेंद्र कुमार को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इसकी घोषणा की गई है। अनुसंधान एवं जांच के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित दक्षता पदक प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव जोड़ीपीपर सहित घीवहा पंचायत एवं पूरे छातापुर प्रखंड क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इधर, सीबीआई डीएसपी नागेंद्र कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दक्षता पदक के लिए अधिकारियों की सूची जारी की गई थी। इस सूची में उनका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.