सुपौल, अगस्त 26 -- Supaul News: मरौना, एक संवाददाता सिविल सर्जन बाबू साहब झा ने मंगलवार की शाम 7 बजे से रात 8 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरौना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. बीके पासवान सहित रोस्टर ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मी मौजूद पाए गए। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आउटसोर्सिंग का काम संतोषजनक नहीं पाया गया। इसको लेकर सीएचसी प्रभारी को काम में सुधार लाने का निर्देश दिया गया और सुधार नहीं होने पर आउट सिर्सिंग के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। सीएचसी में एक्स-रे की सुविधा नहीं रहने से मरीजों को हो रही परेशानी के बारे में पूछे जाने पर सिविल सर्जन ने कहा कि एक्स-रे मशीन के लिए पहले ही लिखा गया है, लेकिन कुछ विलंब हुआ है। यह भी...