Supaul News: सिमराही में श्री राधाकृष्ण झूलन महोत्सव का भव्य आयोजन, 108 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 4 स्थित राधाकृष्ण ठुकरबारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण झूलन महोत्सव के पावन अवसर पर छह दिवसीय कथा प्रवचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर रविवार सुबह 8 बजे एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 108 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जहां,कलश शोभायात्रा राधाकृष्ण ठुकरबारी मंदिर से प्रारंभ होकर सिमराही बाजार के जेपी चौक होते हुए राघोपुर थाना परिसर स्थित सर्वेश्वर महादेव स्थान तक गई। इसके बाद शोभायात्रा पुनः राधाकृष्ण ठुकरबारी मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। यह कथा प्रवचन कार्यक्रम रविवार से शुक्रवार तक चलेगा। प्रतिदिन संध्या 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक कथा व्यास पंकज मोहन शास्त्री अपने मुखारविंद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.