सुपौल, अक्टूबर 4 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। जेपी चौक पर स्थित चार दुकानों और नगर पंचायत सिमराही के धर्मपट्टी में एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में गहरा आक्रोश और दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: धर्मपट्टी से एक घर से 5 लाख सहित लाखों की चोरी धर्मपट्टी में चोरी की घटना बताया जाता है कि नगर पंचायत सिमराही वार्ड 1 स्थित धर्मपट्टी निवासी प्रमोद मिश्रा के घर में चोरों ने सेंधमारी कर लगभग 5 लाख रुपये के सामान की चोरी की है। इस बाबत पीड़ित गृहस्वामी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि शनिवार की देर रात अज्ञात चोर ने मेरे आंगन में प्रवेश किए...