Supaul News: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
सुपौल, अगस्त 10 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि सावन के दूसरे सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के शिवालय हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजते रहे। सुबह से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शिवभक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। गोविंदपुर पंचायत के गढ़िया गांव स्थित दिव्य ज्योति शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, दूध, चंदन आदि अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही देश में अमन-चैन और खुशहाली की प्रार्थना की। एनएच-27 के किनारे मंदिर स्थित होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन विशेष रूप से सतर्क रहा। जिला प्रशासन के निर्देश पर एनएच-27 पर वाहनों की रफ्तार और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.