सुपौल, अक्टूबर 26 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन सरायगढ़ के प्रांगण में सोमवार को कृषि जनकल्याण चौपाल कार्यक्रम सह खेत बचाओ, जीवन बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता मुंशी सरदार ने की। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार सुधांशु ने किसानों को अपने खेतों की मिट्टी का जांच कर उर्वरक का प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि खेतों में अधिक उर्वरक डालने से खेत बंजर हो जाएगा। जिसके कारण फसल के पैदावार में कमी होगी। उन्होंने कहा कि खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। उन्होंने अनुदानित दर पर बीज को लकर ऑनलाइन आवेदन करने, प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना का लाभ लेने के लिए मृत रैयतों के वंशज के नाम पर जमाबंदी कायम करवाने, बीजों उपचार के बा...