Supaul News: सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग
सुपौल, सितम्बर 19 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि कमलपुर-कुनौली पथ पर कई जगहों पर लोगों द्वारा सड़क की जमीन अतिक्रमित कर लिए जाने से वाहन चालकों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। इस पथ से सटे वार्ड 11 और कुनौली बाजार सहित अन्य स्थानों पर सड़क के दोनों किनारों पर लोगों ने घर बना लिए हैं। कई जगहों पर सड़क से सटाकर मवेशियों के नाद इत्यादि लगा दिए गए हैं। इतना ही नहीं, लोग सड़क पर खुलेआम मुर्गी-मुर्गा, बकरा-बकरी और अन्य मवेशियों के साथ-साथ छोटे बच्चों को भी घूमने के लिए छोड़ देते हैं। सड़कों पर अचानक आ जाने वाले ये छोटे बच्चे कई बार दुर्घटना का कारण बन जाते हैं। दुर्घटना होने पर स्थानीय लोगों द्वारा सारा दोष वाहन चालकों पर मढ़ दिया जाता है और इलाज के नाम पर गाड़ी मालिकों से मोटी रकम ऐंठी जाती है। इस पथ पर नियमित सफर करने वाले कई वाहन चालकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.