Supaul News: सचिन ने महादलित बच्चों संग मनाई दिवाली, बांटे चॉकलेट-पटाखे
सुपौल, नवम्बर 9 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की देवीपुर पंचायत अंतर्गत गम्हरिया टोला में रविवार की सुबह दीपावली का पर्व बेहद अनूठे और प्रेरणादायक तरीके से मनाया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगडिया ने अपने परिवार के बच्चों के साथ महादलित टोला पहुंचकर वहां के बच्चों के बीच चॉकलेट, बिस्किट और पटाखे बांटे। इस पहल से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और दीपावली का यह पावन पर्व उनके लिए बेहद खास बन गया। कार्यक्रम के दौरान महादलित टोला में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भाजपा नेता सचिन माधोगडिया ने इस अवसर पर अपना बयान देते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से हम समाज के वंचित बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। यह भी पढ़ें- Buxar News: खुशियां बांटने छोटका नुआव महादलित बस्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.