Supaul News: शौचालय के खुले टैंक में गिरने से सात वर्षीय बच्ची की मौत
सुपौल, जुलाई 28 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के करहिया पंचायत के वार्ड 5 स्थित अभूआर गांव में रविवार की दोपहर शौचालय के खुले टैंक में गिरने से सात वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्ची की पहचान अभूआर गांव निवासी संजय मुखिया की सात वर्षीय पुत्री जूली कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविवार करीब तीन बजे जूली अपने घर के समीप स्थित बांसबाड़ी में सूखी लकड़ियां चुनने और जलावन तोड़ने गई थी। इसी दौरान वहां बने शौचालय के टैंक का ढक्कन खुला रहने के कारण वह अचानक उसमें गिर गई। घटना के समय उसके साथ मौजूद दूसरी बच्ची ने जूली को टैंक में गिरते देखा और शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर तत्काल कोई नहीं पहुंच सका। इसके बाद वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.