सुपौल, जुलाई 11 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड की गोठबरुआरी पंचायत स्थित जगतपुर गांव वार्ड 10 में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी में शुक्रवार रात करीब आठ बजे जगतपुर गांव निवासी अशोक कुमार कामत के घर में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया, जबकि मवेशी घर में बंधी एक बाछी की झुलसने से मौत हो गई। वहीं दो मवेशी गंभीर रूप से घायल है। पीड़ित गृहस्वामी अशोक कामत ने बताया कि शुक्रवार की रात वह किसी जरूरी काम से बस्ती पर थे। उनकी मां मधुरमैन देवी धान की रोपनी करने निकली थीं। इसी दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग को देखते ही मेरे पड़ोसियों द्वारा शोर मचाते लोगों को बुलाया, जहां हल्ला को सुन ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। उसी दौरान घटना की जानकारी मिली。

घटना ...