सुपौल, जुलाई 19 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता पुलिस ने शनिवार सुबह अररिया-सुपौल जिला सीमा के पास जेबीसी चौक से गश्ती के दौरान 11 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब के साथ उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अररिया जिले के खजूरी वार्ड संख्या-7 निवासी रंजीत पौद्दार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद शराब और बाइक को जब्त कर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में सुपौल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...