Supaul News: वीरपुर में कचरा डंपिंग यार्ड के लिए जमीन चिन्हित करने की पहल शुरू
सुपौल, अक्टूबर 24 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत वीरपुर में कचरा निस्तारण की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में शनिवार को पहल शुरू की गई। कचरा डंपिंग यार्ड के लिए जमीन चिन्हित करने को लेकर एसडीएम विनय कुमार ने नगर पंचायत के ईओ देवर्षि रंजन के साथ प्रयास शुरू किया है। वर्षों से कचरा प्रबंधन के लिए स्थायी जगह उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी। नगर पंचायत वीरपुर में कचरा निस्तारण के लिए स्थायी जगह चिन्हित नहीं होने और सूखे एवं गीले कचरे के निस्तारण के लिए बनाए गए शेड का सफल संचालन नहीं होने के कारण समस्या गंभीर बनी हुई है। शहर से निकलने वाले कचरे को वीरपुर-बसमतिया रोड और वीरपुर-भीमनगर सड़क किनारे डंप किया जा रहा है। इससे सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। आसपास के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.