Supaul News: विश्व पैलिएटिव केयर दिवस पर क्षमता वर्धन कार्यक्रम आयोजित
सुपौल, अक्टूबर 10 -- Supaul News: करजाईन बाजार , एक संवाददाता । विश्व पैलिएटिव केयर दिवस के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था हेल्पेज इंडिया के संस्कृत निर्मली स्थित कार्यालय में केयरगिवर्स, वालंटियर्स एवं समुदाय के सदस्यों के लिए क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दर्द को कम करना विषय पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों की बेहतर देखभाल, दर्द कम करने के उपायों तथा पैलिएटिव केयर के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शिवम कुमार ने उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने समुदाय के लोगों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शिविर में मानसिक दिव्यांगता योजना की दी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.