Supaul News: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सुपौल, जुलाई 11 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता लौकहा थाना क्षेत्र की अमहा पंचायत के लतरहा वार्ड 12 में शुक्रवार शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जबकि ट्यूशन से घर लौटे 12 वर्षीय बेटे सुजीत ने जब कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया और काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों को इसकी सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे लोगों ने महिला को पंखे से लटका देखा। आनन-फानन में नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही लौकहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना का विवरण घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि ललन मेहता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ललन की शादी करीब 14 वर्ष पहले सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.