सुपौल, नवम्बर 3 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। ललितग्राम रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की दो प्रमुख ट्रेनें संचालित होती हैं। इनमें नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस और नरपतगंज-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं, लेकिन स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं की कमी यात्रियों के सफर को मुश्किल बना रही है। टिकट लेने से लेकर प्लेटफॉर्म बदलने और पेयजल की व्यवस्था तक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी टिकट काउंटर को लेकर है। स्टेशन पर आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह के टिकट एक ही काउंटर से दिए जाते हैं। इसके कारण टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी कतार लग जाती है। खासकर ट्रेन के समय पर भीड़ बढ़ने से यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता ह...