Supaul News: ललमनियां में मोबाइल नेटवर्क ठप, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
सुपौल, अगस्त 2 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र की रतौली पंचायत स्थित ललमनियां गांव में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसी भी कंपनी का नेटवर्क संतोषजनक नहीं होने के कारण गांव में संचार व्यवस्था लगभग ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि फोन मिलाने पर कॉल नहीं लगती। किसी तरह कॉल लग भी जाए तो आवाज टूटती है या बीच में ही कट जाती है। इंटरनेट की गति इतनी धीमी है कि ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग, आधार सत्यापन और सरकारी योजनाओं का लाभ लेना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण रोशन कुमार, गणेश कुमार, गयानंद मंडल, इन्दु मंडल, मनोज कुमार, देवनंद मंडल, चन्द्रशेखर मंडल, रामलोचन मंडल, बिजय सुतिहार सहित सैकड़ों लोगों ने बताया कि डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन आवेदन और आपातकालीन संपर्क में भी दिक्कतें हो रही हैं। नेटवर्क न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.