Supaul News: रोजाना 7 लाख का राजस्व, फिर भी सुविधाओं को तरस रहे यात्री
सुपौल, नवम्बर 3 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता रेलवे को रोजाना करीब सात लाख रुपये का राजस्व देने वाले सुपौल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है। स्टेशन से प्रतिदिन 18 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन होता है, लेकिन यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के विकास और आधुनिकीकरण का काम चल रहा है, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहने को स्टेशन की नई बिल्डिंग बनकर तैयार है। रंग-रोगन का काम भी पूरा हो चुका है, लेकिन कई तकनीकी कार्य अब भी अधूरे हैं। बिल्डिंग के सामने का फेसिंग कार्य ही पूरा हो पाया है। इसी वजह से अब तक भवन रेलवे को हैंडओवर नहीं किया गया है। नतीजतन, तैयार दिख रही बिल्डिंग में बना प्रतीक्षालय भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.