Supaul News: रेलवे ट्रैक पर मिला 14 वर्षीय किशोर का शव, हत्या की आशंका
सुपौल, अगस्त 20 -- Supaul News: थाना क्षेत्र के सुपौल-गलगलीया रेलखंड पर गुरुवार सुबह दिनापट्टी पंचायत लिटियाही के समीप रेलवे ट्रैक पर एक 14 वर्षीय किशोर का खून से लथपथ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लिटियाही वार्ड 17 निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र सत्यम कुमार 14 के रूप में हुई है।परिजनों की खोजबीन परिजनों ने बताया कि सत्यम बुधवार शाम 4 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। रातभर खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव को ट्रैक पर देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान त्रिवेणीगंज से सुपौल आ रही पैसेंजर ट्रेन को करीब 20 मिनट तक रोका गया। शव हटाने के बाद ही ट्रेन रवाना हो सकी।हत्या का मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.