सुपौल, जुलाई 16 -- Supaul News: जदिया। निज संवाददाता जदिया पंचायत के वार्ड 12 स्थित मंडल टोला में वर्षों से रास्ते की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार सुबह एसएच-91 मुख्य सड़क को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की तथा स्थायी समाधान की मांग की।ग्रामीणों का कहना था कि रास्ता बंद रहने से आवागमन, बीमारों को अस्पताल ले जाने, बच्चों की पढ़ाई और यहां तक कि अंतिम संस्कार में भी भारी परेशानी होती है। उनका आरोप था कि निजी भूमि का हवाला देकर रास्ते पर कुछ लोगों ने निजी निर्माण कर लिया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: करणपुर ख्वाजा नगर गांव में सड़क बनाने की मांग जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने कम से कम चार से पांच फीट चौड़ा सार्वजनिक रास...