सुपौल, नवम्बर 3 -- Supaul News: राघोपुर एक प्रतिनिधि राघोपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की समस्याओं और व्यवस्थाओं की पोल खोलती कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। मंगलवार को पड़ताल के दौरान स्टेशन पर ट्रेनों के समय पर न पहुंचने और यात्रियों से जुड़ी कई परेशानियां देखने को मिलीं, जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान जहां,रेलवे की समय सारणी के अनुसार फारबिसगंज से सहरसा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के राघोपुर पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 1 बजकर 3 मिनट है, लेकिन यह ट्रेन अक्सर रोजाना करीब एक घंटा देरी से दोपहर 2 बजे के आसपास स्टेशन पर पहुंचती है। ठीक इसी प्रकार दानापुर से जोगबनी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का भी यही हाल है। दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस का निर्धारित समय भी दोपहर 1 बजे का है, लेकिन यह ट्...