Supaul News: राघोपुर रेफरल अस्पताल के पीछे झाड़ी से मिला नवजात बालक, बाल कल्याण समिति को सौंपा
सुपौल, अक्टूबर 17 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर रेफरल अस्पताल परिसर के पीछे झाड़ी में शुक्रवार अहले सुबह झाड़ी से एक नवजात बालक मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब पांच बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मरीजों के परिजनों ने अस्पताल कर्मियों और सुरक्षा गार्ड को इसकी सूचना दी। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की पहल पर नवजात को झाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीप नारायण राम के निर्देश पर नवजात को एम्बुलेंस से सिविल सर्जन कार्यालय सुपौल भेजा गया। शुक्रवार दोपहर सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा की मौजूदगी में जीएनएम माधुरी कुमारी ने बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को सुपुर्द किया। इस दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्य अफसरी इल्ताफ, चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.