Supaul News: राघोपुर में बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर राघोपुर में बाइक की टक्कर से महिला
सुपौल, जुलाई 6 -- Supaul News: राघोपुर प्रखंड कार्यालय के समीप रविवार शाम करीब 8 बजे एनएच 106 ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई, जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला की पहचान नगर पंचायत सिमराही वार्ड 16 निवासी दिनेश रऊत की 42 वर्षीय पत्नी बुचिया देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुचिया देवी किसी काम से सिमराही बाजार गई थीं और अपने घर लौटते समय एनएच 106 पर सड़क पार करते हुए सामने से आ रहे बाइक सवार की चपेट में आ गईं। रेफरल अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.