Supaul News: राघोपुर में ज्वेलरी दुकान से ढाई लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
सुपौल, जुलाई 19 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित एनएच-27 पर दुर्गा मंदिर के समीप एक ज्वेलरी दुकान में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार ने राघोपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। सिमराही वार्ड-4 निवासी दुकानदार प्रिंस कुमार दास ने बताया कि शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती आभूषण व नकदी गायब थी। चोर सोने के मंगलसूत्र, झुमकी, चांदी के आभूषण सहित अन्य ज्वेलरी सामग्री तथा करीब एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बिष्टुपुर बाजार में दो दुकानों का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जांच म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.