Supaul News: राघोपुर परसरमा चौक के समीप टैंकर और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
सुपौल, अक्टूबर 17 -- Supaul News: राघोपुर , एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत स्थित परसरमा चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 106 पर शुक्रवार की शाम करीब छह बजे एक टैंकर लॉरी और सीएनजी ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वही घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल ई-रिक्शा चालक को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान फिंगलास पंचायत के वार्ड संख्या-08 निवासी (सोनू कुमार) के रूप में हुई है।
एनएच-106 पर टैंकर और ई-रिक्शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.