सुपौल, नवम्बर 4 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र की विशनपुर दौलत पंचायत स्थित आनंद चौक के पास से बीते दिनों एक ट्रक से 2,475.36 लीटर विदेशी शराब बरामद करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार की रात छापेमारी कर इस मामले के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दौलतपुर पंचायत के वार्ड 8 निवासी रमेश कुमार स्वर्णकार और वार्ड 9 निवासी संजीव कुमार साह के रूप में की गई है।

शराब बरामदगी का मामला गौरतलब है कि बीते 15 और 16 अक्टूबर की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे राघोपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने दौलतपुर जाने वाली सड़क पर आनंद चौक के समीप खड़े एक ट्रक बीआर 33 जीसी 4280 की सघन तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान ट्रक से 277 कार्टन में भरी कुल 6,...