Supaul News: रतनपुर में 165 बैग अवैध खाद जब्त, चार गोदामों में छापेमारी
सुपौल, अगस्त 3 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता । कृषि विभाग ने अवैध खाद के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सोमवार को बसंतपुर प्रखंड अन्तर्गत रतनपुर स्थित कुशवाहा ट्रेडर्स में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान विभाग की टीम ने विभिन्न कंपनियों के कुल 165 बैग अवैध खाद बरामद की। बरामद खाद को जब्त कर कृषि विभाग ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह छापेमारी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, वीरपुर संजीव कुमार तांती के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान दुकान और उससे संबंधित चार अलग-अलग गोदामों की गहन जांच की गई।
जांच और नतीजे जांच में पाया गया कि कई उर्वरकों का भंडारण एवं बिक्री निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं की जा रही थी, जिसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उर्वरकों को जब्त कर लिया। उक्त उर्वरक से सम्बंधित दुकानदार वैध द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.