सुपौल, नवम्बर 9 -- Supaul News: विधायक ने बांटे प्रमाण पत्र करजाईन बाजार, एक संवाददाता । रतनपुर पंचायत भवन परिसर में सोमवार को सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छातापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विधायक नीरज कुमार सिंह, जिलाधिकारी सावन कुमार, रतनपुर पंचायत के मुखिया संतोष मेहता एवं जिला परिषद सदस्य अर्चना मेहता उर्फ किरण कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर रतनपुर पंचायत अंतर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए चिह्नित पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहु...