सुपौल, सितम्बर 5 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता बसंतपुर प्रखंड के भगवानपुर पंचायत वार्ड-9 निवासी शिक्षक सह यूट्यूबर श्रवण कुमार सागर के आकस्मिक निधन के बाद शुक्रवार को छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू और रतनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव कुमार मेहता उर्फ मंटू मेहता ने उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। पूर्व मुखिया संजीव कुमार मेहता ने श्रवण सागर की तीन बेटियों में से एक बेटी की कक्षा प्रथम से दसवीं तक की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्रवण सागर शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे थे और उनका निधन पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि परिवार को हरसंभव ...