सुपौल, अगस्त 27 -- Supaul News: राघोपुर एक प्रतिनिधि राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार में आगामी 28 अगस्त, 2026 शुक्रवार को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर सिमराही बाजार चौराहे पर संभावित भीड़ और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अनुमंडल कार्यालय, वीरपुर ने विशेष व्यवस्था की है। अनुमंडल पदाधिकारी, वीरपुर, विनय कुमार ने शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु संयुक्त आदेश जारी किया है। इस बाबत जानकारी देते हुए बीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर सिमराही बाजार चौराहे पर आमजनों, विशेषकर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए, हमने 28 अगस्त शुक्रवार को सुबह 8 बजे से ही विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है। यह भी पढ़ें- Sahi...