Supaul News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ी बीमारी, प्रदूषण भी बढ़ा
सुपौल, अक्टूबर 24 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। सीमावर्ती क्षेत्र में मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से वायरल बुखार, सर्दी और खांसी की समस्या बढ़ रही है। वहीं, हवा में धूलकण बढ़ने से प्रदूषण का खतरा भी बढ़ गया है। आसमान में धुंध और धुएं जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। महीने के अंत तक ठंड बढ़ने के भी आसार हैं। यह भी पढ़ें- Nawada News: बदला मौसम: दिन में धू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.