Supaul News: मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि का किया हस्तांतरण
सुपौल, नवम्बर 10 -- Supaul News: सुपौल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में अक्टूबर माह की पेंशन राशि का डीबीटी के जरिए हस्तांतरण किया। इस अवसर पर सुपौल जिला मुख्यालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के साथ जिलाधिकारी सावन कुमार, सहायक निदेशक अनुराग कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। पेंशन राशि का समय पर भुगतान होने पर लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा के 2.25 लाख से अधिक पेंशनधारी लाभुक हुए लाभान्वित यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.