सुपौल, नवम्बर 6 -- विद्यालय में बदलाव और नई सुविधाएँ Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। राजकीय उच्च विद्यालय मॉडल स्कूल वीरपुर अब सरस्वती विद्या निकेतन राजकीय उच्च विद्यालय मॉडल स्कूल के नए नाम के साथ अपनी नई पहचान गढ़ रहा है। विद्यालय के नामकरण के बाद न केवल इसके बाहरी स्वरूप में बदलाव आया है, बल्कि शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों की रुचि में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। विद्यालय की दीवारों पर उकेरी गई आकर्षक मिथिला पेंटिंग इसकी सुंदरता में चार चांद लगा रही है। डीएम सावन कुमार एवं एसडीएम विनय कुमार के सार्थक प्रयासों से विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है। नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को फिजिक्सवाला की ओर से निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिल रही है। वहीं, कंप्यूटर कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रही है...